गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह का एक अलग अंदाज, तीन जनसभाओं को संबोधित करने के बाद सीधे पहुंचे यहाँ और…

गृहमंत्री अमित शाह का एक अलग अंदाज देखने को मिला। अमित शाह दिल्ली में तीन जनसभाओं को संबोधित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता के घर खाना खाने के लिए पहुंच गए। जब यह बात उस कार्यकर्ता के परिवार वालों को पता चली तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि गृहमंत्री उनके घर पहुंचे।

गृहमंत्री अमित शाह

दिल्ली में शुक्रवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर अमित शाह देर शाम बीजेपी के सामान्य कार्यकर्ता के घर यमुना विहार सी-5 पहुंचे। उनके साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी थे। अमित शाह को देखने के लिए लोगों ने अपनी छतों पर चढ़कर अपने गृहमंत्री की अभिवादन किया। वहीं, भाजपा के कार्यकर्ता मनोज कुमार के परिजनों को जब यह बात पता चली तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि गृहमंत्री उनके घर खाना खाने पहुंचे है। कार्यकर्ता मनोज कुमार के परिजनों ने अमित शाह को भोजन में दाल, रोटी और सब्जी परोसी। बता दें कि मनोज कुमार यमुना विहार के बीजेपी अध्यक्ष है।

वहीं, खाना खाने के बाद उन्होंने इसके लिए आभार भी प्रकट किया। अमित शाह ने कहा, ‘यमुना विहार, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहां भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’ अमित शाह ने आगे कहा, ‘भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।’ यमुना विहार के एक बीजेपी नेता के मुताबिक, रात्रि भोजन का कार्यक्रम अंतिम समय में तय किया गया। इस दौरान अमित शाह और मनोज तिवारी के अलावा सिर्फ दो और नेता घर के अंदर मौजूद थे।