होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को मिल सकता है ये, जानिए सबसे पहले पूरी खबर

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में हजारों की संख्या में पद खाली हैं और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकशन जारी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं। लेकिन, वर्तमान में लगभग 86,000 होमगार्ड जवान ही कार्यरत हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के 30,000 से अधिक पद खाली हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड विभाग की इस भर्ती में महिलाओं की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया जा सकता है। दरअसल राज्य सरकार द्वारा इस वक्त महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है और इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में होमगार्ड जवानों के 30,000 पदों पर भर्ती किया जा सकता है। ऐसे में अगर महिलाओं को वरीयता मिलती है, तो महिलाओं के लिए यह बड़ा अवसर होगा।

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के सामने इस भर्ती के प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन भी हो चुका है और मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।