मालदीव में छुट्टियां मना रहीं करीना कपूर, वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। सोमवार को वह प्राइवेट जेट से मुंबई से रवाना हुई थीं। उनके साथ दोनों बेटे जेह और तैमूर भी हैं। साथ ही करिश्मा कपूर भी बेटे कियान के साथ मालदीव में हैं।

अब करीना ने ट्रिप की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जिसमें कियान और तैमूर समंदर के किनारे बीच पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा- ब्रदर्स और रेड हार्ट का इमोजी पोस्ट किया है। आगे उन्होंने करिश्मा कपूर को टैग किया।

तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कियान और तैमूर की जबरदस्त बॉन्डिंग है। वैसे ही जैसे करीना और करिश्मा के बीच का रिश्ता। दोनों बहनें कम और खुद को दोस्त ज्यादा मानती हैं। अक्सर करीना और करिश्मा साथ में वक्त बिताते नजर आते हैं।

बीते दिन करीना कपूर स्पोर्टी लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रे कलर का टीशर्ट, ब्लैक जॉगर्स और कैप लगाया हुआ था। उन्होंने जेह को गोद मे लिया हुआ था। उनके साथ करिश्मा खड़ी थीं जो जेह के गाल को प्यार से खींचती दिखीं।

करीना कपूर की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में है। हॉलीवुड की फिल्म में टॉम हैंक्स थे। ‘लाल सिंह चड्ढा’ बैसाखी के मौके पर 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।