हाई सिक्योरिटी बीच कंगना रनौत के साथ हुआ ये, मुंबई से वापस लौट रही अपने घर…, मचा घमासान…

आपको बता दें कि कंगना रनौत 9 सितंबर को मुंबई आई थीं। शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस न आने के साथ धमकी दी थी, जिसके बाद कंगना ने यह कदम उठाया था।

 

जिस दिन कंगना मुंबई पहुंची, उस दिन बीएमसी ने उनके ऑफिस पर अवैध निर्माण के चलते बुलडोजर चला दिया था। कंगना को करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इसी के चलते हाल ही में कंगना महाराष्ट्र के गर्वनर से भी मिली थीं, जिसका एक्सपीरियंस कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद कंगना रनौत ने कहा कि वह कोई नेता नहीं हैं और उन्हें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। महाराष्ट्र सरकार और एक्ट्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। हाल ही में कंगना 4 दिन के लिए मुंबई आई थीं। आज वह मनाली अपने घर वापस लौट रही हैं।

एयरपोर्ट के लिए रवाना होते हुए की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कंगना रनौत Y+ सिक्योरिटी के साथ मनाली के लिए रवाना हो चुकी हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट कर मुंबई से मनाली वापस लौटने की बात लिखी है।

कंगना रनौत लिखती हैं, ‘भारी मन से मुंबई से वापस लौट रही हूं। जिस तरह मुझे इन दिनों परेशान किया गया, मेरे ऊपर अटैक किया गया, मुझे गलत चीजें बोली गईं, मेरा घर तोड़ने की धमकी दी गई और मेरा ऑफिस तोड़ा, सिक्योरिटी को हथियार के साथ मेरे आसपास रहने के लिए कहा गया, मुझे लगता है पाकिस्तान से तुलना करना धमाकेदार रहा।’