धरती के करीब गुजरने वाला है ये, नासा भी हुआ हैरान

इस ऐस्टरॉइड में वैज्ञानिकों की खास दिलचस्पी इसके विशाल आकार की वजह से है। इसे Aten Type ऐस्टरॉइड माना गया है यानी इसकी कक्षा धरती की जैसी है। आने वाले वक्त में यह धरती के और करीब आ भी सकता है। यह सूरज का एक चक्कर 318 दिन में पूरा करता है।

 

ऐस्टरॉइड 2000 WO107 धरती के करीब से 29 नवंबर को निकलेगा। इसे टेलस्कोप से देखा भी जा सकता है। हालांकि, इसकी रफ्तार बहुत ज्यादा है और वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह 90,252 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से निकलेगा। यानी पल भर में यह आंखों से ओझल हो जाएगा।

अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA (नासा) के मुताबिक, प्लेन से भी बड़े आकार का एक Asteroid (ऐस्टरॉइड) 24,046 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है। हालांकि नासा ने स्पष्ट किया है कि इस ऐस्टरॉइड से धरती को कोई नुकसान नहीं होगा।

नासा ने अनुमान जताया है कि 500 मीटर चौड़ाई का यह ऐस्टरॉइड धरती और चांद के बीच की दूरी की 11 गुना ज्यादा दूरी यानी 2,378,482 मील की दूरी से निकल जाएगा।

इसका मतलब है कि इससे धरती को कोई खतरा नहीं हैं। हालांकि, यह भविष्य में धरती के नजदीक आ सकता है। इसलिए वैज्ञानिक इसकी चाल पर नजर बनाए हुए हैं। इस ऐस्टरॉइड को वैज्ञानिकों ने सितंबर के महीने में पहली बार देखा था।