यहाँ कोरोना के मरीजों को ठीक करते-करते खुद वायरस की चपेट में आए डॉक्टर, हालत हुई गंभीर

केजीएमयू में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के इलाज में लगी टीम के एक रेजीडेंट डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी टीम के दो और डॉक्टरों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं।

इस पर टीम में मुख्य रूप से शामिल 14 लोगों की जांच कराई गई। इसमें एक चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी को कोरेंटाइन वार्ड में रखा जाएगा। मरीजों के इलाज के लिए मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के नेतृत्व में दूसरी टीम बनाई गई है।

केजीएमयू में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है। लखनऊ में आठ मार्च को कनाडा से आई महिला डॉक्टर पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आया एक रिश्तेदार भी पॉजिटिव पाया गया था।

इसके बाद पहली टीम को हटा दिया गया है। उसके स्थान पर नई टीम को जिम्मेदारी दी गई है। संक्रमण के लक्षण वाले दोनों चिकित्सकों को एकांतवास(आइसोलेशन वॉर्ड) में भर्ती किया गया है।

दोनों को केजीएमयू के एकांतवास में भर्ती कराया गया है। इनके इलाज में जिस चिकित्सक की टीम लगी हुई थी। मंगलवार रात इस टीम के दो रेजीडेंट डॉक्टरों की तबीयत खराब महसूस हुई। उनमें कोराना वायरस के लक्षण मिले।