अपने पति की हत्या करके उसके शव को किचन में दफना कर उससे खाना बनाती थी महिला एक दिन हुई जांच

खबर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की है, जहां पर एक महिला ने अपने पति की हत्या करके उसके शव को किचन में दफना दिया। यहीं नहीं जिस किचन में उसने अपने पति के शव को दफनाया, उसी के ऊपर रखे चूल्हे पर एक महीने तक महिला खाना बनाती रही। महिला को अनूपपुर जिले की पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

32 वर्षीय महिला का नाम प्रमिला है, जिसने अपने वकील पति महेश बैनेवाल की हत्या करके, उसके शव को जहां पर वह खाना बनाती थी, वहीं पर दफना दिया। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिछले एक महीने से अमरकंटक पुलिस थाना के करोंदी गांव से मृतक लापता बताया जा रहा था। महिला ने खुद 22 अक्टूबर को अपने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी।

पुलिस भी अभी तक इस मामले को महेश की गुमशुदगी के रूप में ही देख रही थी, लेकिन 21 नवंबर को इस केस में एक नया मोड़ आया। दरअसल, मृतक के बड़े भाई अर्जुन बैनेवाल ने पुलिस को उसके भाई के घर में कुछ संदिग्ध होने की बात कही। उन्होंने बताया कि, वह जितनी बार भी अपने छोटे भाई के घर गया उसकी पत्नी ने हर बार उसे टरका दिया।