इरफान खान व ऋषि कपूर के निधन खबर सुनकर इस एक्ट्रेस के उड़े होश, कहा:’मैं बहुत भारी मन…’

बीते महीने हिंदी सिनेमा ने अपने दो शानदार सितारे इरफान खान और ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया। बीते 29 अप्रैल को इरफान खान का इंतकाल हो गया। यह ना केवल दर्शकों और प्रशंसकों के लिए बल्कि फिल्म उद्योग के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है।


बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने भी ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर शोक प्रकट किया है। मीनाश्री शेषाद्री ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे।

मीनाक्षी शेषाद्री ने वीडियो में कहा, ‘मैं बहुत भारी मन के साथ आज बॉलीवुड के दो शानदार कलाकारों ऋषि कपूर और इरफान खान को याद कर आपसे बात कर रही हूं। हमने पिछले दिनों इन दोनों शानदार कलाकारों को खो दिया है।इन दिनों का इलाज लंबे समय से चल रहा था।

इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली, जबकि ऋषि कपूर का निधन एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुआ। इन दोनों को श्रद्धांजिल देने का सिलसिला सोशल मीडिया पर अभी भी जारी है।यह ना केवल दर्शकों और प्रशंसकों के लिए बल्कि फिल्म उद्योग के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। हमने प्रतिभाशाली कलाकारों को खो दिया है’।