मौत का आकड़ा सुन चीन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा अब होगा…

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के मामले में चीन ने जो लापरवाही की है उसके बाद चीन के सामने बढ़े हुए टैरिफ (अतिरिक्त टैक्स) झेलने का ही एकमात्र रास्ता बच जाता है।

 

ट्रंप ने शुक्रवार को उस सवाल के जवाब में यह बात कही है जिसमें चीन पर दंडस्वरूप टैरिफ बढ़ाने की बात कही जा रही थी। ट्रंप ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह एक विकल्प है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमलोग देख रहे हैं कि आगे क्या होने जा रहा है। चीन के नजरिए से बहुत कुछ हो रहा है। जो कुछ हुआ है निश्चय ही उससे हमलोग खुश नहीं हैं। सभी 182 देशों के लिए यह बुरा दौर है।’

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। यहां 11 लाख 31 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक 65 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका दुनिया का इकलौता देश है जहां तीन देशों में 24 हजार से अधिक मौतें के बराबर यहां अकेले उतनी मौतें हुई हैं। अमेरिका में लेबर डे के दिन एक मई को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के बाद अर्थव्यस्था को फिर से खोलने की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल थे।

कोरोना के कहर से स्पेन का भी हाल बुरा है। यहां अब तक 24 हजार 824 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 2 लाख 42 हजार 988 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्पेन में अब तक 1 लाख 42 हजार 450 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 3648 नए केस सामने आए हैं। जबकि 281 लोगों की जान गई है।

दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 34 लाख 1189 हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 39 हजार 604 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 10 लाख 81 हजार 639 लोगों कोरोना के संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं।

संक्रमण के कहर से अमेरिका का बुरा हाल है। यहां पिछले 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर लगातार बढ़ रहे हैं। दुनिया में कोरोना के संक्रमण को बढ़ाने का आरोप लगाया है। इससे पहले उन्होंने चीन को धमकी भी दी थी।