हैप्पी बर्थडे: लॉकडाउन के दौरान कुछ इस तरह आज अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगे वरुण धवन

24 अप्रैल को बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर वरुण धवन का 33वां जन्मदिन है। पहले खबरें थीं कि एक्टर के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘कुली नं 1’ के लिए एक स्पेशल सॉन्ग की घोषणा की जाएगी

लॉकडाउन के दौरान वरुण अपने माता-पिता, भाई, भाभी और भतीजी के साथ हैं। इसलिए वे अपने जन्मदिन पर फैमिली गेट-टुगेदर कर सकते हैं। लेकिन वरुण के दोस्त जैसे अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर उनके जन्मदिन पर फोन और कंप्यूटर के माध्यम से जुड़ने का मन बना रहे हैं।