चीन में औरतों के साथ हो रहा ये, जबरन लगाया जा रहा है ये डिवाइस

रेयान असत का ये लेख प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि चीनी सरकार ने टेक्नोलॉजी के जरिए नरसंहार करना शुरू कर दिया है। चीन ने उइगर समुदाय को कैम्पों में बंद करके रखा हुआ है और उन्हें गंभीर रूप से शारीरिक और मानसिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

 

इतना है नहीं, चीन अपनी टेक्नोलॉजी के जरिए ये सुनिश्चित करता है समुदाय में कम से कम बच्चे पैदा हों और जो बच्चे पैदा हों वो दूसरे समुदाय में भेज दिए जाएं, जिससे उनका रहन-सहन अलग हो जाएं।

असत के अनुसार, चीन उइगर समुदाय की महिलाओं को जबरदस्ती बांझ बना रहा और इस समुदाय की आबादी ने बढ़े इसलिए इन पर नजर रखी जा रही है। चीन उइगर मुस्लिम महिलाओं के गर्भाशय में जबरन डिवाइस भी लगा रहा है।

चीन हमेशा से ही इस प्रयास में रहा है कि उइगर समुदाय की पहचान ख़त्म हो जाए और इसी के चलते चीन उनके शोषण और नरसंहार के आरोपों से घिरा रहता है। इस बारे में अब अमेरिका में रहने वाली उइगर लेखक रेयान असत ने बड़े खुलासे किए हैं।

चीन उइगर मुस्लिम समुदाय के प्रति काफी बर्बर व्यवहार रखता है। इस बारे में कई खबरें और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। चीन के इस व्यवहार को लेकर अब दुनियाभर से सवाल खड़े होने लगे हैं।