नई अमेज में बीएस6 नॉर्म्स वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर बीएस6 इंजन लगा है, इसकी पावर 90 पीएस और टॉर्क 110 एनएम है। डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर बीएस6 इंजन दिया गया है, यह इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आता है।
होंडा (Honda) ने बीएस6 इंजन वाली अमेज को लॉन्च कर दिया है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। होंडा अमेज बीएस6 की प्राइस (Honda Amaze BS6 Price) 6.10 लाख रुपये से 9.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
पेट्रोल
बीएस4 | बीएस6 | |
ई | 5.93 लाख रुपये | 6.10 लाख रुपये (+17 हजार रुपये) |
एस | 6.73 लाख रुपये | 6.82 लाख रुपये (+9 हजार रुपये) |
वी | 7.33 लाख रुपये | 7.45 लाख रुपये (+12 हजार रुपये) |
एस सीवीटी | 7.63 लाख रुपये | 7.72 लाख रुपये (+9 हजार रुपये) |
वीएक्स | 7.81 लाख रुपये | 7.92 लाख रुपये (+11 हजार रुपये) |
वी सीवीटी | 8.23 लाख रुपये | 8.35 लाख रुपये (+12 हजार रुपये) |
वीएक्स सीवीटी | 8.64 लाख रुपये | 8.76 लाख रुपये (+12 हजार रुपये) |
डीजल
बीएस4 | बीएस6 | |
ई | 7.05 लाख रुपये | 7.56 लाख रुपये (+51 हजार रुपये) |
एस | 7.85 लाख रुपये | 8.12 लाख रुपये (+27 हजार रुपये) |
वी | 8.45 लाख रुपये | 8.75 लाख रुपये (+30 हजार रुपये) |
एस सीवीटी | 8.65 लाख रुपये | 8.92 लाख रुपये (+27 हजार रुपये) |
वीएक्स | 8.93 लाख रुपये | 9.23 लाख रुपये (+30 हजार रुपये) |
वी सीवीटी | 9.25 लाख रुपये | 9.55 लाख रुपये (+30 हजार रुपये) |
वीएक्स सीवीटी | 9.66 लाख रुपये | 9.96 लाख रुपये (+30 हजार रुपये) |