हाथ में बनी रेखाए देती है ये संकेत , खूब यात्रा करते हैं ऐसे लोग

हाथों में रेखाएं कई तरह की आकृति बनाती हैं। इनमें से एक है जो वाई तरह की आकृति बनाती है। हाथ में बन रहे इस निशान के शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत मिलते हैं। यदि जीवन रेखा से कोई रेखा निकलकर चंद्र पर्वत की ओर जाते हुए उल्टा वाई बनाए तो इसका व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है।

व्यक्ति के हाथ में दो तरह की रेखाएं होती हैं। पहली जो शुभ संकेत देती हैं और दूसरी जो अशुभ संकेत देनी वाली होती हैं। जीवन रेखा से होकर चंद्र पर्वत पर जाकर रुकने वाली रेखा और इससे बनने वाली वाई आकृति को व्यक्ति के लिए शुभ एवं फलदायक माना जाता है।

जिस व्यक्ति के हाथों में इस तरह का निशान होता है वह विदेश यात्रा करते हैं। ऐसे निशान वाले लोग खुद का व्यवसाय करते हैं। यह व्यवसाय विदेशों तक फैला होता है। ऐसे लोग आर्थिक रूप से बेहद संपन्न होते हैं और खुशहाल जीवन जीते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की हथेली में रेखा जीवन रेखा से निकलते हुए साधारण वाई का निशान बनाए तो इसे अशुभ माना जाता है।

यह निशान व्यक्ति के जीवन, जीवन शक्ति को कम करने वाली मानी जाती है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जिस भी उम्र में यह रेखा जीवन रेखा को काटती है उसी उम्र में व्यक्ति की जीवन शक्ति कमजोर पड़ने लगती है। जीवन शक्ति कमजोर होने का मतलब है व्यक्ति का अत्यधिक बीमार होगा। ऐसे लोगों में पक्षाघात होने की आशंका भी रहती है।