हरी मटर खाने से शरीर को मिलता है ये बड़ा लाभ

मटर में मौजूद गुण वजन को नियंत्रित करते हैं। मटर में लो कैलोरी और लो फैट होता है। हरी मटर में हाई फाइबर होता है जो वजन को बढऩे से रोकता है।

 

मटर में मौजूद फालोक एसिड जो पेट में भ्रूण की समस्याओं को दूर करता है। इसके साथ ही गर्भवती महिला को पर्याप्त पोषण भी देता है। गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में हरी मटर को जरूर शामिल करना चाहिए।

पानी में थोड़े से मटरों को उबाल लें और फिर उन्हें बारीक से कूट पीसकर उनका लेप यानि पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर रगडें और तकरीबन 15 से 20 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। यह चेहरे की खोई हुई चमक को वापस लाता है और चेहरे की गंदगी को पूरी तरह दूर करता है।

हरी मटर शरीर को बहुत चुस्त दुरूस्त रखती है। हरी मटर में मौजूद फाइटोन्यूटिंस और कैरोटिन शरीर को उर्जावान और हमेंशा जवना बनाएं रखने में शक्ति देता है।

प्रकृति में पाई जाने वाली सभी सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होती हैं। सब्जियों में विटामिन और कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं। लेकिन आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं हरे मटर खाने के सभी फायदों के बारें में

आपको बता दें की मटर का प्रयोग चेहरे को सुंदर बनाने के लिए भी किया जा सकता है। यह एक प्राकृतिक स्क्रब भी माना जाता है। इतना ही नहीं, बल्कि मटर के सेवन करने से हम जवान भी बने रह सकते हैं।