शादी करने जा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट , साथ पहुंचे यहा…

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा पिछले कुछ समय से लगातार चल रही है। पहले ऐसी खबरें थीं कि कपल इस साल के आखिर में शादी कर सकता है लेकिन अब बताया जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे।

दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैन्स को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच रविवार को नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नए घर के कंस्ट्रक्शन साइट को देखने पहुंचे

यह पहली बार नहीं है जब रणबीर कपूर और नीतू कपूर घर का कंस्ट्रक्शन देखने पहुंचे हैं। इससे पहले भी उन्हें यहां कई बार स्पॉट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है नीतू कपूर कुछ समझा रही हैं, इसके बाद रणबीर और नीतू कपूर साथ में रवाना हो जाते हैं जबकि आलिया अलग जाती हैं।