PTI4_24_2019_000052B

दिशा रवि की गिरफ्तारी पर भड़के गिरिराज, कहा – देश कानून से चलेगा या…

26 जनवरी को लालकिला कांड और उससे जुड़े तारों को सुलझाने की कड़ी में लगभग रोजाना ही कुछ गिरफ्तारियां हो रही हैं, छापेमारी जारी है। राजनीतिक गलियारों में इन गिरफ्तारियों की आलोचना-समालोचना का दौर भी जारी है।

अब तक पकड़े गए कुछ आरोपियों के समर्थन में आंदोलनकारी किसान हैं तो कुछ राजनीतिक दल भी मैदान में खुलकर आए हुए हैं। सबसे ज्यादा मुखालफत इस मामले में गिरफ्तार की गई जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की को लेकर हो रही है।

आंदोलनकारी किसान भी उसकी रिहाई की मांग कर रहे हैं, तो विपक्षी दल भी उसके समर्थन में खड़े हैं। मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग ने भी उसकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए दिल्ली पुलिस को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर जारी बवाल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘देश उम्र से नहीं संविधान से चलता है।’ सिंह ने आगे कहा कि 21 साल के लोग इस देश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुनते हैं। ऐसे में राहुल गांधी का तर्क नादानों वाला है।

‘टूलकिट’ केस (Toolkit Case) में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट दिशा रवि (Disha Ravi) की गिरफ्तारी के बाद से ही देश में सियासत गरमाई हुई है।

दिशा रवि की गिरफ्तारी धीरे-धीरे काफी तूल पकड़ती जा रही है। विपक्षी दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है और दिशा को छोड़े जाने की मांग कर रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने दिशा रवि का समर्थन करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला बोला है।