अदरक का इस्तेमाल करने से मिलता है ये बड़ा लाभ

शायद आपको पता न हो लेकिन गर्मी में प्याज का सेवन सोच-समझकर ही करना चाहिए। दरअसल, इसमें शरीर को गर्म करने का गुण पाया जाता है। यहां तक कि इसका अधिक सेवन करने से शरीर में हार्मोन असंतुलित भी होते हैं। इसलिए अगर आपको अधिक गर्मी लगती है तो आप इसका सेवन कम ही करें।

पालक, साग जैसी पत्तेदार सब्जियां भले ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। लेकिन इन सब्जियों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैं। ये प्रोटीन ब्रेकडाउन होने पर शरीर के तापमान को बढ़ा देता है।

औषधीय गुणों से अदरक आपके शरीर के तापमान को बढ़ाने का काम करती है। इसलिए आप गर्मी के मौसम में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करेंगे। अगर आप नियमित रूप से अधिक मात्रा में अदरक का सेवन करते हैं तो आपको कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम में बदलाव का सीधा असर आपके खान-पान पर पड़ता है। आपका आहार अगर मौसम के अनुकूल होता है तो इससे आपके शरीर में सकारात्मक बदलाव होते हैं।

वहीं अगर आप मौसम को नजरअंदाज करके कुछ भी खा लेते हैं तो इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही आहार के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको गर्मी में कम ही खाना चाहिए-