फैजान अंसारी के साथ गहना वशिष्ठ ने की शादी, वायरल हुई तस्वीर

‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने शादी कर ली है। गहना ने फैजान अंसारी को अपना जीवन साथी चुना है। उनकी निकाह सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कथित तौर पर उन्होंने फैजान अंसारी से शादी करने के लिए हिंदू धर्म से इस्लाम धर्म अपना लिया है।

शादी में गहना ने लाल रंग का लहंगा पहना है जबकि फैजान ब्लैक पठानी में हैं। शादी में चुनिंदा लोग ही पहुंचे थे। गहना और फैजान काफी समय से एक दूसरे को जानते थे। उनकी शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। फैजान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर हैं। उन्हें हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो ‘डेटबाजी’ में देखा गया। फिलहाल गहना और फैजान के ऐलान का इंतजार है।

उनकी शादी की रस्में मुस्लिम तरीके से हुईं। तस्वीरें वायरल होने के बाद गहना एक वर्ग के निशाने पर भी आ गई हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि यह ‘लव जिहाद’ का मामला है। अभी तक गहना और फैजान की ओर से शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।