गैंगरेप दोषी गायत्री प्रजापति की बिगड़ी तबीयत, केजीएमयू में भर्ती

गैंगरेप केस में कोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के 24 घण्टे के भीतर ही गायत्री प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई। सजा के सदमें से रात भर सोए नहीं। शनिवार सुबह गायत्री ने रीढ़ की हड्डी में दर्द की बात कही।

जेल डॉक्टरों ने डायबटीज, ब्लड प्रेशर समेत अन्य परीक्षण किए हैं। गायत्री को पेशाब, गुर्दा, डायबिटीज और रीढ़ की हड्डी में दर्द समेत कई बीमारियां हैं। गायत्री दो साल तक केजीएमयू में भर्ती रहे। गायत्री का उपचार केजीएमयू के कई विभागों के डॉक्टरों के निर्देशन में चल रहा है।

जेलर अजय राय के मुताबिक गायत्री को कई बीमारियां हैं। कोर्ट एवं केजीएमयू के डॉक्टरों की सलाह पर गायत्री को जेल अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद से गायत्री तनाव व अवसाद हैं। जिसके चलते सुरक्षा कड़ी की गई है। दर्द की शिकायत पर वह खुद गायत्री से मिलकर डॉक्टर की सलाह ली। सभी ने उन्हें समझाया भी। डॉक्टर लगातार स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।