पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंची रिद्धिमा कपूर

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हुआ। हाल में ही ऋषि कपूर की अस्थि विसर्जन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई।रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के अलावा अस्थि विसर्जन करने नीतू कपूर और आलिया भट्ट भी बाणगंगा पहुंची।

दिल्ली सरकार ने रिद्धिमा कपूर के परिवार को पांच मूवमेंट पास जारी किए जिसके बाद वह प्राइवेट जेट से वह मुंबई पहुंची। लेकिन वह अंतिम संस्कार में वह शामिल नहीं हो पाईं।

रिद्धिमा कपूर ने मां का पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अस्पताल को धन्यवाद कहा। रिद्धिमा भी मां की तरह उसी पीड़ा से गुजर रही हैं जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। बेटी रिद्धिमा ने मां के वाक्यों को ही शेयर किया जिसमें लिखा कि हम परिवार के तौर पर गहरे दुख में हैं। जब भी हम साथ बैठते हैं तो हम ऋषि कपूर को याद करते हैं कि कैसे कुछ महीने पहले तक सब साथ थे।