भारत से घबराया चीन, करने लगा ये काम, घातक हथियारों से लैस…

जिनपिंग पिछली बार पाकिस्तान गए थे तो करीब 50 समझौते हुए थे। अब चीन के साथ नए समझौते की कोशिश होगी। निश्चित रूप से भारत पर इसका असर होगा।

 

शशांक ने कहा, “पाकिस्तान हमेशा मोहरा बनने को तैयार है।” उन्होंने कहा चीन ने उत्तर कोरिया को जिस तरह मदद की है वैसे ही पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इसको आगे बढ़ाया जाएगा। चीन अगले 20 साल मे दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनना चाहता है।

शशांक ने कहा, “चीन पाकिस्तान को उत्तर कोरिया की तरह बनाना चाहेगा। साथ मे वह ईरान और अफगानिस्तान को भी साथ लेकर चलना चाहेगा।” गौरतलब है कि जिनपिंग के पाकिस्तान दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

माना जा रहा है कि पाक विदेश मंत्री इस महीने के अंत तक चीन जाएंगे। जिनपिंग को इसी साल जून में ही पाकिस्तान जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ये दौरा नहीं हो सका।

पूर्व विदेश सचिव शशांक ने कहा कि यदि जिनपिंग की पाकिस्तान यात्रा होती है, तो उसमें नए रक्षा सौदे हो सकते हैं। पूर्व विदेश सचिव ने कहा चीन ने मान लिया है कि भारत के साथ मिलकर वह नहीं चल पायेगा। वह पाकिस्तान से मिलकर कुछ इस्लामिक देशों का साथ चाहेगा। पाकिस्तान के साथ हथियारों की डील कर सकता है।

राफेल ने पाकिस्तान के साथ-साथ चीन की भी नींद उड़ा कर रख दी है। हिंदुस्तान के आक्रामक को देखते हुए चीन ने बड़ा निर्णय लिया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव के बीच चीन भारत को घेरने के लिए पाकिस्तान को मोहरा बनाना चाहता है।

चीन एक तरफ पाकिस्तान का कश्मीर मुद्दे पर समर्थन कर रहा है। वहीं अब उसकी योजना पाकिस्तान को घातक हथियारों से लैस करने की भी है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रस्तावित यात्रा को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।