एथनिक से वेस्टर्न लुक तक, कंगना रणौत का हर अंदाज होता है सबसे जुदा

लोकसभा चुनाव की धूम आजकल हर जगह दिखाई दे रही है। इस बार के चुनाव में कई सिने स्टार मैदान में उतरे हैं। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी शामिल हैं, जोकि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से चुनाव लड़ रही हैंं। कंगना रणौत ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। उनका बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में कंगना रणौत का अंदाज काफी क्लासी और ग्लैमरस रहता है। अगर आप भी शॉपिंग करने का सोच रही हैं तो कंगना के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। कंगना के पास हर तरह के आउटफिट का काफी प्यारा कलेक्शन है, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेगा।

लहंगा लुक

सबसे पहले बात करते हैं कंगना के लहंगा लुक के बारे में। वो अक्सर लहंगा पहने दिखाई देती हैं और उनपर तो लहंगा जचता भी काफी है। अगर आपके घर में शादी या कोई अन्य कार्यक्रम है तो आप एक्ट्रेस के लहंगा लुक से टिप्स ले सकती हैं।

साड़ी लुक

इस गुलाबी साड़ी में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में मेसी बन बनाते हुए गले में हैवी सा चोकर कैरी किया है। पर्ल की इस ज्वेलरी की वजह से कंगना का लुक काफी रॉयल लग रहा है।

अनारकली लुक

इस अनारकली लुक में कंगना किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। सफेद रंग के इस अनारकली के साथ कंगना ने खूबसूरत सी मोजरी पहनी है। कानों में झुमके, हाथ में कंगन और माथे पर बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

गाउन लुक

इस रेड कलर के गाउन में कंगना काफी बोल्ड लग रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को अलग तरह से स्टाइल किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस लुक में अपने आईलाइनर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

ड्रेस लुक

गोल्ड और सिल्वर रंग की इस ड्रेस में कंगना काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी की हैं। हाई हील्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल किया हुआ है, जिस वजह से उनका लुक काफी अलग दिख रहा है।

जमसूट लुक

एक्ट्रेस का बॉस लेडी लुक काफी कमाल का होता है। वो इस तरह के जमसूट में काफी खूबसूरत लगती हैं। इस सफेद रंग के जमसूट में भी कंगना का अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ उन्होंने स्लीक स्टाइल में अपने बालों को कैरी किया है।