अर्जुन कपूर से ब्रेकअप को लेकर मलाइका अरोड़ा ने किया ये पोस्ट, कहा 40 की उम्र में…

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से हैं। हाल में उनके ब्रेकअप की खबरें आईं जिसके बाद अर्जुन ने मलाइका के साथ एक तस्वीर शेयर की और ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया।

दोनों अभी भी साथ हैं। इस बीच मलाइका ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कहा कि उम्र को लेकर चीजें सामान्य बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती है, 40 की उम्र में भी प्यार मिल सकता है।

मलाइका कहती हैं कि 40 की उम्र में अगर किसी को प्यार होता है तो इसे सामान्य तरह से लेना चाहिए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘नहीं लेकिन सच में। 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें। 30 की उम्र में नए सपने देखना और उन्हें खोजना नॉर्मलाइज करें। 50 की उम्र में अपने जिंदगी के उद्देश्य को पाना और खुद को ढूंढना नॉर्मलाइज करें। जिंदगी 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती। इस तरह एक्टिंग करना बंद करें जैसे ये होता है।‘