छत्तीसगढ़ में बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई , चार की मौत

त्तीसगढ़ में बारातियों को लेकर वापस लौट रही बोलेरो वाहन एक ट्रक से टकरा गई। जबरदस्त भिड़ंत के बाद इस हादसे में गाड़ी के ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सूरजपुर जिले के सोनगरा का है।

बुधवार सुबह बिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर हुए इस एक्सीडेंट में 6 लोग बुरी तरह घायल भी हो गए हैं। घायलों को मेडिकल कालेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। वहीं चार बारातियों का उपचार आईसीयू में किया जा रहा है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

बोलेरो क्रमांक यूपी 64 केसी 0501 में चालक और 9 अन्य बाराती भी वापस खेसारी जाने के लिए निकले। सुबह करीब 9.45 बजे अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग में सोनगरा के पास तेज रफ्तार में बोलेरो बनारस की ओर से आ रही ट्रक से सीधे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषड़ थी कि बोलेरो चालक एवं एक बाराती लच्छणधारी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

भटगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर के खेसारी गांव निवासी विक्की अगरिया की बारात मंगलवार रात को लटोरी के पास स्थित महेशपुर गांव में आई थी। विवाह संपन्न हो जाने के बाद आज सुबह दुल्हन की विदाई के उपरांत बाराती चारपहिया वाहनों से वापस जाने के लिए रवाना हुए।