चुनाव जितने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में खोला ये, कहा यहाँ मिलेगा लोगो को…

वहीं आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal)ने शकूर बस्ती में चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्धाटन किया।

 

शकूर बस्तीविधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सत्येंद्र जैन को मैदान में उतारा है। सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ दिल्ली के स्वास्थ्य, उद्योग, गृह, सार्वजनिक कार्य विभाग, बिजली, शहरी विकास मंत्री है। इतने मंत्रालय एक साथ संभालते हुए जैन की लोकप्रियता दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में ज्यादा बढ़ी है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Elections 2020)में जीत के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे जोश के साथ मैदान में है। 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन भरना शुरू कर दिया है।