पहली बार स्मार्टफोन ऐप से पेश हुआ इस राज्य का बजट, उपमुख्यमंत्री ने किया लांच

राज्य में बजट सत्र एक मार्च से शुरू हो रहा है। 2 दिन तक बजट सत्र चलने के बाद 3 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ही बजट पेश करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि, उन्होंने जो एप्लीकेशन लॉन्च किया है .

उसमें इस वित्तीय वर्ष और पिछले वर्षों के बजट से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि, सरकार ने राज्य में पिछले साल से पेपरलेस बजट की शुरूआत की थी।

तब 2,17,287 रुपए का बजट पेश किया गया था। इसी के साथ गुजरात की सकल राज्य घरेलू उत्पाद जीएसडीपी 2020-21 के लिए 18,84,922 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था।

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि, केंद्र सरकार की तरह गुजरात का बजट भी पेपरलेस होगा। यह इस बार और खास होगा, क्योंकि पहली बार मोबाइल एप्लीकेशन से बजट पेश किया जाएगा।

उन्होंने खुद ही शुक्रवार को गुजराती और अंग्रेजी में मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि, इस एप्लीकेशन के जरिए विधानसभा सदन के सदस्य और आमजन को बजट से संबंधित दस्तावेज आसानी से मिल सकेगा।

वर्ष 2021-22 के लिए गुजरात सरकार का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा। इस बार का बजट भी पेपरलेस होगा। यह बजट गुजरात के विधानसभा के इतिहास में ऐतिहासिक होगा।

इसे पहली बार मोबाइल एप्लीकेशन से पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। यह एप्लीकेशन 2 भाषाओं में है- गुजराती और अंग्रेजी।