अक्षय कुमार को लेकर मधुरिमा ने शेयर किया ये विडियो, देख लोग हुए हैरान

मधुरिमा का ये वीडियो चार साल पहले का है। उन्होंने फिल्म ‘बेबी’ में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था। उनके किरादर का नाम अंजलि होता है।

 

‘बेबी’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई लेकिन इससे मधुरिमा को कोई खास पहचान नहीं मिली। अब जब मधुरिमा बिग बॉस में हैं तो उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वीडियो की शुरुआत में अक्षय और मधुरिमा बाइक राइडिंग करते हैं। इसके बाद वो समुद्र किनारे एक साथ टाइम स्पेंड करते हैं। फिल्म में मधुरिमा का किरदार बहुत छोटा था। इस वजह से भी उन्हें इससे कोई पहचान नहीं मिली।

शो में मधुरिमा के अब तक के सफर के बारे में बात करें तो अभी तक उनका खेल काफी कमजोर नजर आया है। मधुरिमा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी बिग बॉस का हिस्सा हैं। विशाल से मधुरिमा के अक्सर झगड़े होते रहते हैं। दोनों अपने झगड़े और प्यार से दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं।

कलर्स का लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट की पॉपुलरिटी में और बढ़ोत्तरी हो जाती है। ऐसे में उन कंटेस्टेंट के पुराने वीडियो भी वायरल होने लगते हैं।

जी हां, मधुरिमा तुली ने शो में आने से पहले फिल्म में काम किया हुआ हैं. अब मधुरिमा तुली का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिख रही हैं.