शादी के बाद 40 दिनों तक इस एक्ट्रेस ने मनाया हनीमून , नहीं छोड़ना चाहते थे ये मौका

शादी के बाद उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई थी। आपको बता दें कि शादी के बाद समांथा और नागा चैतन्य ने 40 दिनों तक हनीमून मनाया था। इस बात को लेकर वह काफी चर्चा में रही थीं।

 

उनकी लवस्टोरी : अगर दोनों की लव स्टोरी पर बात करें तो  पहली मुलाकात फिल्म ‘ये माया चेस्वे’ के सेट पर 2009 में हुई थी। हालांकि, उस दौरान चैतन्य, एक्ट्रेस श्रुति हासन को तो वहीं समांथा, एक्टर सिद्धार्थ को पसंद करती थीं।

इसके बाद साल 2015 में फिल्म ‘ऑटोनगर सूर्या’ में दोनों करीब आए। वहीं दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर वही दोस्ती प्यार में बदल गई।

समांथा और नागा चैतन्य ने एक-दूसरे को 2 साल डेट करने के बाद 6 अक्टूबर, 2017 को शादी कर ली थी। इनकी शादी सबसे महंगी शादियों में से एक थीं। इस शादी में लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

40 दिनों तक मनाया हनीमून : समांथा और नागा चैतन्य की शादी पहले गोवा में हिंदू और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।

इसके बाद उनके दो रिसेप्शन- चेन्नई और गोवा में हुआ था। शादी के बाद दोनों ने लगभग 40 दिनों तक हनीमून मनाया था। दरअसल, दोनों शादी के बाद दुनियाभर में घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते थे।

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन की बहू समांथा रुथ प्रभु हमेशा से अपने बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं।

यहीं नहीं समांथा कई बार अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में आ चुकी हैं। आज टॉलीवुड की इसी खूबसूरत एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु का ​जन्मदिन है। आज वह अपना 30वां बर्थडे सेलेब्रेट कर रही हैं। समांथा ने साल 6 अक्टूबर, 2017 में नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी की थी।