जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए करे ये उपाय

भारतीय पकवानों में लहसुन का इस्तेमाल आम बात है। चाहे मसाले वाली सब्जी बनानी हो या फिर तड़का लगाना हो, लहसुन डलते ही डिश का स्वाद दो गुना हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्वाद को दो गुना कर देने वाले लहसुन से होने वाले फायदों के बारे में?

लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं से राहत दिला सकता है। लहसुन में भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल कई तरह के गुण पाए जाते हैं। आइए जान लेते हैं इसको खाली पेट कच्चा खाने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर – कच्चा लहसुन खाने से खून में मौजूद ग्लूकोज लेवल कम करने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा लहसुन से हाइपरटेंशन या हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

पाचन क्रिया के लिए लाभकारी – पाचन को दुरुस्त कर और मेटाबॉलिज्म ठीक बनाए रखने के कारण लहसुन वजन कम करने के साथ ही फैट लॉस में भी मदद करता है।

डिटॉक्स करे बॉडी – लहसुन में सल्फायड्रल नाम का तत्व मौजूद होता है जो बॉडी डिटॉक्स करता है। इसके अलावा लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर में मौजूद बैड बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं और सर्दी खांसी नहीं होती।

दांतों के दर्द के लिए लहसुन – दांत में अगर दर्द होता है तो लहसुन की एक कली को तवे पर गरम कर लें और उसे दांत के बीच दबाएं, राहत महसूस होगी।

जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण – जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन एक नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करता है। इसको मक्खन में तलकर खाने से जोड़ों का दर्द व सूजन जैसी समस्याओं से तुरंत आराम मिलता है। इसके अलावा सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके इसमें लहसुन की 7-8 कलियां डालें और फिर इस तेल से अपने जोड़ों की मालिश करें।