आईपीएल 2023 के ओपनिंग मैच में चोटिल हुए ये खिलाड़ी , जानिए सबसे पहले आप

ईपीएल 2023 का आगाज गुजरात टाइटंस की जीत और चेन्नई सुपर किंग्स की हार के साथ हुआ। ओपनिंग मैच में हार्दिक पांड्या की गुजरात ने धोनी की चेन्नई को 5 विकेट से रौंदते हुए मुकाबला जीता।

इस मैच में दोनों टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान दिखी। गुजरात टाइटंस के केन विलियमसन फील्डिंग के दौरान बुरी तरह चोटिल होकर मैच से ही बाहर हो गए, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटने की चोट से परेशान दिखे। हालांकि अंत तक धोनी के चहरे पर मुस्कान बनी रही और उन्होंने दर्द के बावजूद मैदान नहीं छोड़ा।

वहीं बात महेंद्र सिंह धोनी की करें तो, वह इस मैच से पहले ही अपने बाएं घुटने की चोट से परेशान थे। गुजरात की पारी के 19वें ओवर के दौरान लेग साइड में डाइव लगाते हुए धोनी के पैर में फिर से खिंचाव हुआ और वह दर्द से कहराते दिखे। हालांकि उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। धोनी की यह चोट कितनी गंभीर है अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।

केन विलियमसन चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 13वें ओवर के दौरान चोटिल हुए। ऋतुराज गायकवाड़ ने जोशुआ लिटिल की तीसरी गेंद पर मिड विकेट पर बड़ा शॉट खेला। छक्का बचाने के प्रयास में केन विलियमसन ने हवा में छलांग लगाई और गेंद को पकड़कर बाउंड्री के अंदर फेका। जैसे ही विलियमसन जमीन पर लैंड हुए तो वह चोटिल हो गए, यह चोट इतनी गंभीर थी कि वह अपनी जगह से नहीं हिल पाए। बाद में उन्हें गुजरात टाइटंस के फीजियो लेकर गए।