वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश करने जा रहे उत्तर प्रदेश का बजट, आम आदमी जान ले ये बात

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में अब सभी पुलिस आवासों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर किया जाएगा।

 

सुरेश खन्ना ने कहा कि इस बार का बजट विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस आत्मनिर्भर यूपी पर है, इसी के साथ विकास को बढ़ाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश का पहला पेपरलेस पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में ऐलान किया कि महिला सामर्थ्य योजना को अब प्रदेश में लागू किया जाएगा। बजट में कहा गया कि प्रदेश में बंद पड़ी सभी कताई मिलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश में ज्यादा उत्पादक वाली फसलों को चिन्हित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर कृषक उत्पादन संगठनों की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 700 करोड़ रुपये दिया जाएगा। किसानों को रियायती दाम पर लोन देने का ऐलान किया गया है।