सगी मौसी ने अपनी बहन की बेटियों का किया देह व्यापार, रात होते ही कमरे में अनजान लडको से करवाती…

मौसी एक ऐसा रिश्ता है जिसे मां का दर्जा प्राप्त है। मां के बाद मौसी को ही बच्चों के लिए सबसे प्यार करने वाला ममत्व से पूर्ण माना जाता है। लेकिन एक सगी मौसी द्वारा ही ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। जिसे जानकर आपका विश्वास डगमगा जायेगा। आप सोचने पर मजबूर हो जायेगे कि अब किस रिश्ते पर विश्वास किया जाए।

दरअसल झारखंड के गुमला जिले से एक सगी मौसी द्वारा ही दो बेटियों को देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर एएचटीयू थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

एफआईआर के मुताबिक रायडीह थाना क्षेत्र की फूलकुमारी देवी सितंबर में पीड़िता के घर आई और रांची में ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने का भरोसा दिलाया। नवंबर में वह दोबारा आई और साथ ले गयी।

आरोपी अपने साथ सगी बहन की शादीशुदा बेटी और दूसरी बहन के नाबालिग बेटी को लेकर रांची पहुंची। यहां दोनों से पंजाब जाने की बात कहने लगी ,तो दोनों ने मना कर दिया। तब फूलकुमारी ने कहा कि ट्रेनिंग के लिए पंजाब जाना ही होगा, तभी काम मिलेगा। इसके बाद दोनों 25 नवंबर को जालंधर पहुंची।

पीड़िता के अनुसार वहां दोनों से देह व्यापार कराया जाने लगा। 15 दिन बाद दोनों को दूसरे मकान शिफ्ट कर वहां भी देह व्यापार कराया जाने लगा। दो जनवरी को दोनों भाग गयीं और किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मौसी की तलाश में पुलिस जुटी है।