वरुण कैसे शैरलेट को डांस सिखाते दिख रहे है इस वीडियो को शैरलेट ने खुद शेयर किया

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बीते दिनों ही फिल्म कलंक में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया है। वहीं इस फिल्म के बाद वरुण अपनी आने वाली फिल्मों पर ध्यान देने में लग गए हैं। फिल्मों के साथ साथ वरुण अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। वरुण बेहद ही दिलदार और खुशमिजाज किस्म के इंसान है। वरुण अक्सर लोगों की मदद करते दिखते हैं। वहीं बात जब डांस की हो तो फिर क्या ही कहने।

वरुण की मुलाकात हाल ही में हुई WWE रेसलर शैरलेट फ्लेयर से। शैरलेट फ्लेयर के साथ वरुण खूब बातचीत की है। वहीं दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरुपण शैरलेट को डांस सिखा रहे हैं। डांस में माहिर वरुण को जैसे ही शैरलेट ने कहा कि वो उन्हें डांस सिखाएं, फिर क्या था वरुण ने तुरंत ही अपनी डांसिंग स्किल्स को शैरलेट के सामने पेश कर लिया।

वीडियो में दिख रहा है कि वरुण कैसे शैरलेट को डांस सिखाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शैरलेट ने खुद शेयर किया है। शैरलेट ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘यह कोई सालसा का लेसन नहीं है बल्कि बॉलिवुड के डांस मूव्स सीख रही हूं… मुझे बॉलीवुड के लिए तैयार करने के लिए थैंक्यू वरुण धवन।’

व हीं शैरलेट ने जैसे ही ये वीडियो अपलोड किया तो वरुण भी थैंक्यू करने से नहीं चूके। इस ट्वीट के जवाब में वरुण धवन ने लिखा, ‘आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई शैरलेट। आप सच्ची क्वीन हैं। शैरलेट पहले ही स्ट्रीट डांसर के एक सॉन्ग पर डांस कर रही हैं।’