फैशन मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने होटल से लगाई छलांग, जाने घटना के पीछे क्या है मामला

राजस्थान के जोधपुर में एक फैशन मॉडल ने होटल की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। दी। इस मॉडल का नाम गुनगुन उपाध्याय बताया गया है। वह जोधपुर सिटी की रहने वाली है। शनिवार रात वह उदयपुर से जोधपुर लौटी थी।

बताया जाता है कि इसी रात वह रातानाडा इलाके में स्थित एक होटल की 7वीं मंजिल की छत से नीचे छलांग लगा ली। वह नीचे खड़ी कार पर जाकर गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस अब मॉडल युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है

गुनगुन ने जिस होटल की छत से छलांग लगाई वह जोधपुर शहर के पीडब्ल्यूडी चौराहे पर स्थित है। उदयपुर से लौटकर वह जोधपुर स्थित होटल पहुंची। वहां से छत पर गई और नीचे छलांग लगा दी। वह कार गिरी तो धमाके की आवाज सुन होटल व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुनगुन को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। इस बीच रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मॉडल के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मॉडल गुनगुन मॉडलिंग के लिए जोधपुर से उदयपुर गई थी। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि गुनगुन के साथ उदयपुर की होटल में गलत हरकत हुई थी। गुनगुन ने अपने पिता को उदयपुर में हुई गलत हरकत की जानकारी दी थी। उदयपुर में हुई गलत हरकत से आहत होकर मॉडल गुनगुन ने जोधपुर पहुंचते ही होटल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

उदयपुर से जोधपुर पहुंचते ही गुनगुन ने अपने पिता को फोन कर अपने साथ हुई गलत हरकत की जानकारी दी। पिता गुनगुन को लेने रेलवे स्टेशन पर खड़े थे। लेकिन मॉडल गुनगुन पिता के साथ ना जाकर होटल लॉर्ड्स इन् में पहुंच गई। होटल के काउंटर पर ही बैग रखकर वो लिफ्ट से 7 वी मंजिल स्थित रूफ टॉप पर जाकर नीचे छलांग लगा ली।

मॉडल गुनगुन का एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके पैर व पसलियों में गंभीर चोट आई है। पुलिस गुनगुन के होश में आने का इंतजार कर रही है। ताकि उसके बयान के आधार पर गलत हरकत करने वाले कि गिरफ्तारी की जा सके। डीसीपी भरत भूषण ने कहा युवती के बयान के बाद पुलिस तुरंत कार्यवाही शुरु करेगी।