किसानों के खातों में जायेंगे इतने पैसे, सरकार ने किया ऐलान, जानिए सबसे पहले

PM Kisan Scheme के तहत खाते की आधार से लिंकिंग इस बार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मेघालय और असम के किसानों के लिए जरूरी है। क्योंकि बाकी प्रदेशों के किसान पहले ही यह काम कर चुके हैं।

 

इन किसानों को दिसंबर 2019 में आधार को खातों से लिंक करवा दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मेघालय और असम के किसानों के लिए 31 मार्च की तारीख रखी गई है।

यदि ये किसान ऐसा नहीं करते हैं तो PM Kisan Scheme की राशि जमा नहीं होगी। जिन किसानों में अब तक PM Kisan Scheme के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उनके पास 31 मार्च तक का समय है। जो किसान अब रजिस्ट्रेशन करवाएंगे, उन्हें 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच दूसरी किस्त मिलेगी।

योजना के शुरुआती दौर में केवल 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को शामिल किया जाता था, लेकिन अब सभी किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है।

आवेदन का तरीका नीचे बताया गया है। जमीन के कागजात जैसे खसर, खतौनी होने अनिवार्य हैं। आवेदन करने वाले किसान के आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता पासबुक, और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहए।

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त किसानों के खातों में जमा होना है। इसके लिए मोदी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं किसानों से अपील की जा रही है कि वे अपने खाते को आधार से लिंक जरूर करवा लें।

यह काम इसी महीने यानी 31 मार्च तक होना है। जिन किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें राशि मिलने में परेशानी आ सकती है। PM Kisan Scheme के तहत देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

PM Kisan Scheme के तहत तीन किस्त में राशि किसानों के खातों में जमा की जाती है। पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच और आखिरी किस्त 1 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच सीधे खातों में ट्रांसफर होती है।

इस तरह सरकार सालाना छह हजार रुपए किसानों के खातों में जमा करती है। अब तक देश में 1169 करोड़ किसान पीएम किसान सम्मान निधि पा रहे हैं।