प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ किया ऐसा , देख फैस हैरान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एंटरटेनमेंट जगत के सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटी कपल्स में गिने जाते हैं। यह जोड़ी आए दिन कपल गोल्स अचीव करती रहती है जिसके वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल है। फैंस दोनों की कैमिस्ट्री को चैरिश करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव मैरिज हुई थी। दोनों की उम्र में तकरीबन 10 साल का फर्क है। दोनों को उम्र के इस फासले के लिए काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया।

अब इसी क्रम में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नया वीडियो सामने आया है जिसमें PC अपने पति निक जोनस को ‘बाबू’ कहकर संबोधित कर रही हैं। यह जोड़ी Rob’s Backstage Popcorn में इंडियन स्टाइल में पॉपकॉर्न बनाती नजर आई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मसालों का इस्तेमाल किया और निक जोनस ने टर्मरिक (हल्दी) के उच्चारण में एक गलती कर दी। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने बिना देर किए निक को बताया कि बाबू ये ‘ट्यूमेरिक’ नहीं ‘टर्मरिक’ होता है, बीच में एक आर भी आता है।