500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान, जानकर फैस हुए हैरान

शाहरुख खान की पठान ने महज 21 दिन में 498.85 करोड़ का कलेक्शन किया है।  फिल्म 22वें दिन करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि इंडिया में नेट 500 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। वहीं अब पठान की टक्कर बाहुबली 2 से है, जिसका कलेक्शन 511 करोड़ रुपये है।

भिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। शाहरुख के साथ ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की पठान (Pathaan) का कलेक्शन रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने महज 21 दिन में 498.85 करोड़ का कलेक्शन किया और 22वें दिन 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।