सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऐश्वर्या राय की ये नई तस्वीर , देखते अह गए फैस

श्वर्या राय का कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) 2023 फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हर साल लोग इस बॉलीवुड ब्यूटी की खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार करते हैं।

ऐश्वर्या एमराल्ड ग्रीन कलर के शिमरी गाउन में हैं। इस बार उनकी हाई हील्स लोगों को सिंड्रैला की याद दिला रही हैं। वहीं कई लोगों ने उन्हें आउटफिट के सिलेक्शन पर ट्रोल किया। लोगों को ऐश्वर्या उम्रदराज भी लग रही हैं।

तस्वीरें वायरल होने के बाद ऐश्वर्या के फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोगों को उनका लुक पसंद नहीं आया। ऐश्वर्या पहले सिंडरैला लुक में कान जा चुकी हैं। अब उनके सिंडरैला शूज ने लोगों का ध्यान खींचा। यूजर्स ने ऐश्वर्या को उनके लुक पर ट्रोल किया है। एक ने लिखा है, उन्होंने खुद को क्रिसमस गिफ्ट रैपिंग पेपर से क्यों रैप किया है।

एक और ने कमेंट किया है, वह अनुपमा चोपड़ा से भी बूढ़ी लग रही हैं। इतनी प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स, फिलर्स आपको बूढ़ा दिखाने लगते हैं। कुछ लोगों ने ऐश्वर्या के लुक की तुलना पान से की है। एक कमेंट है कि डिजाइनर जानबूझकर खराब कपड़े देते हैं ताकि चेहरे पर ध्यान न जाए।

कान क्वीन ऐश्वर्या रॉय का 2023 फिल्म फेस्टिवल का फर्स्ट फोटोशूट ट्विटर पर छाया है। उनके फैन पेजज पर कई तस्वीरें आ गई हैं। ऐश्वर्या के लुक को मिले-जुले रिऐक्शंस मिल रहे हैं। उन्होंने ग्रीन कलर का वैलिंटीनो गाउन पहना था। उनके आउटफिट में केप स्टाइल में स्लीव्स हैं। गाउन की लंबाई घुटनों से नीचे और एड़ियों से ऊपर। ऐश्वर्या का मेकअप मैट है और उन्होंने डार्क कलर की लिपस्टिक लगाई है।