गिरते- गिरते बचीं शिल्पा शेट्टी, अचानक पैर में फंसा ये…

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं।

वहीं शिल्पा भी अपने फैन्स का पूरा ख्याल रखती हैं और अपने फोटोशूट्स शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने डांस और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान का है, जहां शिल्पा पैपराजी से बात करती दिख रही हैं और फिर आगे बढ़ जाती हैं। लेकिन तभी वो गिरते गिरते बचती हैं।

दरअसल हाल ही में कई सितारे लोकमत अवॉर्ड्स में पहुंचे। इन सितारों की लिस्ट में एक नाम शिल्पा शेट्टी का भी रहा। एक लंबे से गाउन में शिल्पा शेट्टी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने दिलकश अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। वहीं जब मीडिया से बातचीत के बाद शिल्पा इवेंट के लिए अंदर जा रही थीं, तब पैर में गाउन फंसने की वजह से वो गिरने वाली थीं, लेकिन उन्होंने अपने आप को संभाल लिया।