कर्फ्यू के बाद भी भयानक रूप ले रहा कोरोना, मरीजो का आंकड़ा जानकर कांप उठेंगे आप

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को बताया था कि एक सप्ताह में 149 जिलों में कोविड​​-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि आठ जिलों में एक पखवाड़े में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

हर्षवर्धन ने एक वीडियो लिंक के माध्यम से कोविड-19 पर उच्च स्तरीय मंत्रिसमूह (जीओएम) की 24वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश में शुक्रवार सुबह तक 9.43 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को तीन करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई हैं। हर्षवर्धन के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया कि भारत ने ‘वैक्सीन मैत्री’ के जरिये वैश्विक समुदाय का भी समर्थन किया है, जिसके तहत कोविड-19 टीके की 6.45 करोड़ खुराक 85 देशों को भेजी गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,90,859 है।

इससे पहले वीरवार को कोरोना से संक्रमित 131968 नए मरीजों की पहचान हुई थी। यह देश में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक मामले थे। मंत्रालय की मानें तो भारत में रिकवरी दर घटकर 91.22 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.50 प्रतिशत हो गई है। वहीं, मृत्युदर घटकर 1.28 फीसदी पर पहुंच गई है।

देश के कई राज्यों में लॉकडाउन, कर्फ्यू और सख्त नियम लागू करने के बावजूद कोरोना के हालात सुधरने की जगह और बिगड़ते जा रहे हैं। आज देश में रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले सामने आए हैं, माैत का आंकड़ा भी दिन प्रतिदिन भयानक होता जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,45,384 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,05,926 हो गई है। वहीं 780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,68,436 हो गई है।