ईशा गुप्ता बिना अंडरगार्मेंट्स पहुंचीं यहा , वायरल हुई तस्वीर

ईशा गुप्ता अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। यह तस्वीरें उनकी फॉर्मुला वन रेसिंग के दौरान की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो क्लिप्स शेयर की थीं। वहीं कुछ तस्वीरें भी हैं। फोटोज में ईशा ने सिर्फ कोट पहन रखा है, अंडरगार्मेंट्स नहीं हैं। उनकी तस्वीरों पर तरह-तरह के कॉमेंट्स मिल रहे हैं। लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। ईशा की ये तस्वीरें अबू धाबी की हैं।

ईशा गुप्ता इस साल कई तस्वीरों से लोगों को चौंका चुकी हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें फिर से सुर्खियों में हैं। ईशा की तस्वीरें फॉर्मुला वन रेसिंग के दौरान की हैं। उन्होंने कई फोटोज शेयर किए हैं। उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की थी जिसमें वह ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचीं। ईशा इसमें हाथ लगाए दिख रही हैं।

ईशा गुप्ता के लुक पर कई लोगों ने नेगेटिव कॉमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है, आपकी ब्रा कहां है? लड़कियों का नाम खराब मत करो प्लीज, बेगैरती दुनिया को मत दिखाओ। एक ने लिखा है, जल्दी में आप ब्रा पहनना भूल गईं। एक और फॉलोअर ने ईशा को ट्रोल किया है, लगता है कि वहां कुछ ज्यादा ही गर्मी है, अजीब लेकिन ठीक है। बस सूट? ये हिम्मत बस सिलेब्रिटी ही कर सकते हैं।

उनका यह लुक कुछ लोगों को पसंद भी आया तो गाड़ी में उनकी तस्वीर की लोग रिहाना से तुलना कर रहे हैं। ईशा वाकई इस फोटो में रिहाना जैसी दिख रही हैं। बता दें कि ईशा गुप्ता के लुक्स एंजेलिना जॉली से मिलाए जाते हैं।

ईशा अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इस साल उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल मचाए रहीं। बीते दिनों थाई-हाई सिल्ट गाउन में भी उन्होंने किलर पोज दिए थे।

इस साल ईशा का सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला फोटोशूट उनके वकेशन का है। इन फोटोज में ईशा बैक करके खड़ी हैं और सिर्फ जींस पहने दिख रही हैं। उनकी अपर बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं है। इस शूट के लिए ईशा को काफी ट्रोल भी किया गया था।

ईशा गुप्ता के इंस्टाग्राम पर उनकी हर तरह के आउटफिट्स में गजब ढाती तस्वीरें हैं। किसी में उन्होंने स्विमसूट पहना है तो किसी में खूबसूरत साड़ी। हर तरह के आउटफिट्स वह बेहद खूबसूती से कैरी करती हैं।

ईशा गुप्ता इंस्टाग्राम पर आश्रम के आने वाले सीजन के बारे में भी हिंट कर चुकी हैं। बोल्ड ऐंड ब्यूटीफुल ईशा आश्रम 3 में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा आश्रम में बॉबी देओल की प्रचारक का काम करेंगी। सीरीज में वह उनकी छवि अच्छी करने की कोशिश करेंगी।

ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर AskMeAnything सेशन के दौरान एक फॉलोअर को जवाब दिया था कि आश्रम वेब सीरीज की अगली इंस्टॉलमेंट 2022 तक रिलीज होगी। कोरोना की वजह से इसकी शूटिंग लेट हुई।