हिमाचल प्रदेश में आज 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव जारी, शाम 05 बजे तक डाल सकेंगे वोट

 हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो गया, जो शाम 05 बजे तक चलेगा। प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता तथा 5525247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।  जो पासपोर्ट विवरण अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में दोपहर 01 बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान, सिरमौर जिले ने शुरुआत से ही बढ़त बना रखी है।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हिमाचल में 56,000 विकलांग मतदाता हैं। हमने उनके लिए काफी इंतजाम किए हैं। 37 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनका संचालन केवल PWD के कर्मचारी ही कर रहे हैं।