अखरोट खाने से शरीर को मिलता है ये लाभ

रोज मुट्ठी भर अखरोट के सेवन से शरीर को मिनरल्स, विटमिन्स और प्रोटीन्स मिलते हैं। अखरोट में प्रचूर मात्रा में विटमिन ई मौजूद होता है। विटामिन ई शरीर को हानिकारक आॉक्सिजन से सुरक्षा देता है।

विटामिन ई के अलावा इसमें और भी जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं जैसे विटामिन बी कांपैकेस समूह के शीबोप्लैविन, नियासिन, थाइमिन, पेंटोथेनिक एसिड, विटामिन बी6 और फोलेट्स।

अखरोट ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत होता है। साथ ही इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व, मिनरल्स, एंटिऑक्सिडेंट्स और विटमिन्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। अखरोट का तेल कई रूपों में काम में लिया जाता है।

इसका तेल खाना बनाने के लिए अलावा दवाईयों और खूशबू के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अखरोट से बहुत सारे मिनरल्स भी मिलते हैं, जैसे मैंगनीज, कॉपर,पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मौग्नीशियम , जिंक और सेलेनियम। बता दें कि अखरोट दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।