बॉडी बनाने के लिए ऐसे करें अंडे का सेवन, आज ही फ़ॉलो करे ये टिप्स

इसका सेवन उचित मात्रा में एवं सही तरीके से करना हीं ठीक होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

1. किस तरीके से खाएं अंडे – अंडों को हमेशा पकाकर ही खाना चाहिए। दरअसल, अंडों में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं, जो उसे पकाने के बाद ही शरीर को फायदा पहुंचाते हैं वही अंडे को कच्‍चा खाने से वह तत्‍व शरीर में पच नहीं पाते और बीमारी का कारण बन जाते हैं। अंडे में सबसे ज्‍यादा प्रोटीन होता है। कच्चे अंडे को खाने से अंडे में मौजूद कुल प्रोटीन का सिर्फ 51% आप अवशोषित करते हैं जबकि पकाकर खाने पर आपके शरीर को 91% तक प्रोटीन मिलता है। इसका कारण यह है कि तापमान बढ़ने पर अंडों में मौजूद प्रोटीन का स्ट्रक्चर बदल जाता है, जिससे ये आसानी से पच जाते हैं।

लोगों को भ्रम होता है कि पीले वाला हिस्सा नुकसानदायक होता है लेकिन ऐसा पूरी तरह से सच नहीं है। बल्कि अंडे के पीले वाले भाग में ही सबसे ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। पीले वाले हिस्से में करीब 13 फायदेमंद पोषक तत्व होते हैं जोकि शरीर के विकास में योगदान देते हैं। पीले भाग में अच्छा कॉलेस्ट्रोल, विटामिन, आयरन जैसे पदार्थ होते हैं। पूरा अंडा खाने से नुकसान नहीं होता, अगर आप मसल्स बनाने पर भी ध्यान दे रहे हैं, तो 1-2 अंडों को पूरा खाएं (पीले भाग के साथ)।

हर रोज हमें कितने अंडे खाने चाहिए, असल में इसका निर्धारण हमारी दिनचर्या, वर्कआउट और वजन के हिसाब से किया जाता है। क्योंकि इससे ये पता चल जाता है कि हर रोज हमें कितना प्रोटीन चाहिए। एक उदाहरण के तौर पर यदि आपका वजन 60 से 70 किलो के लगभग है और आप एक्सरसाइज और वर्कआउट वगैरह भी करते हैं, तो आपको बॉडी बनाने के लिए हर दिन एक वक्त में 5 से 6 उबले अंडे खाने की जरूरत है। इतने में आपके शरीर को आपके वेट के हिसाब से एक दिन के लिए आवश्यक प्रोटीन मिल जाता है। इस तरीके से आप आसानी से बॉडी बना सकते हैं।