यहां देखे स्वादिष्ट काजू बर्फी बनाने की आसान रेसिपी

आवश्यक सामग्री
फ्रेश काजू(Cashew): 200 ग्राम
दूध पाउडर(Milk Powder): 100 ग्राम
चीनी: 150 ग्राम
इलाइची पाउडर(Cardamom powder): 1/4 चम्मच


पानी(Water): 50 ग्राम
बनाने की विधि
1.सबसे पहले काजू को ले ले और उसमे अगर कुछ काला काला है तो इसे निकाल ले |
यहाँ पे मैंने साफ़ की हुई दो भाग वाले काजू को ले लिया है |
2. फिर उसे थोड़ा-थोड़ा करके उसे मिक्सी में पीस ले (मिक्सी को 2-3 सेकंड पे बंद कर दे और उसे पीर चलाये जिससे मिक्सी गरम नहीं होही और पाउडर में से तेल नहीं छोड़ेगी)|
3. फिर उसे छन्नी से छान ले और मोठे वाले भाग को फिर से पीस ले |
4. यहाँ पे हमारी काजू की पाउडर बन गयी है |
5. फिर उसमे दूध पाउडर को डाल दे और उसे अच्छे से मिला दे |
6. फिर गैस पे कढ़ाई को रखे और उसमे चीनी और पानी को डाल दे और चीनी को घुलने के लिए छोड़ दे |
7. चीनी के घुल जाने पे उसमे थोड़ा सा उसमे हाइड्रोजन डाल दे इससे चासनी में जो भी गंदगी होती है वो निकाल जाती है (वैसे आज कल की चीनी साफ़ आ रही है हो आप हाइड्रोजन नहीं भी डाल ढकते है)|
8. जब चासनी तो 2 तार बनाने लगे तो हमारी चासनी तैयार हो जाएगी |
9. फिर आंच की धीमा कर दे और उसमे काजू के पाउडर को डाल दे और उसे मिलाये |
11. धीरे-धीरे वो पूरी मिल जाएगी फिर उसमे इलाइची पाउडर को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये |
12. फिर उसे कढ़ाई में चारो तरफ फैला कर ठंढा होने के लिए रख दे
13. मार्केट में काजू कतली बर्फी प्लास्टिक नाम से एक प्लास्टिक आती है उसे ले ले | या फिर घर पे अगर कोई मोटा प्लास्टिक है तो उसे ले ले |
14. फिर उसपर करि बर्फी के लोई को डाल दे |
15. उसे कुछ इस तरह से साने (मसले)|
16. फिर इसे आधा इंच मोटा बेल ले और उसके ऊपर थोड़ा थोड़ा घी लगा दे |
17. फिर उसके ऊपर पल पेपर को लगा दे और उसे 2 घंटे के लिए ठंढा होने ले लिए छोड़ दे |
18. फिर किसी तेज चाकू से उसे बर्फी के डिजाइन के जैसा काट ले |
19. और आप देख सकते है की हमारी काजू कतली कितनी सॉफ्ट और चकनी बनी है |
20. हमारी काजू कतली बर्फी बनकर तैयार है |