सफेद और चमकते दातों के लिए करे ये आसान सा उपाय

कई लोगों को चाय और कॉफी पीने की आदत होती है। जिसके कारण दांत पीले हो जाते हैं। ऐसे में अगर इनका ख्याल न रखा जाए तो ये बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं और गंदे दिखने लगते हैं। दांतों के पीले धब्बे आपको शर्मनाक महसूस कराते हैं।

इन पीले पन कई वजह हो सकती है। सही तरह से ब्रश न करना इसका मुख्य कारण है। ऐसे में कई लोगों को दांतों की सफाई का विकल्प चुनना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आप कुछ हैक्स को अपना सकते हैं। जानते हैं-

1) संतरा

सर्दियों के मौसम में संतरा काफी मिलता है। ऐसे में इसके छिलके में विटामिन-सी के कारण यह दांतों को सफेद करने में मदद करता है। साथ ही यह उन बैक्टीरिया को दूर करने में भी मदद करता है जो प्लाक के कारण बनते हैं। इसके लिए रोजाना रात में संतरे के छिलके को दांतों पर मलें। इससे मुंह की साफ सफाई में मदद मिलती है। अपने ब्रशिंग रूटीन के साथ आप इसे फॉलो कर सकते हैं।

2) गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप सही तरह से ब्रश करते हैं और चाय या कॉफी पीने के बाद गर्म पानी से कुल्ला करते हैं तो आप इस समस्या से बच सकते हैं। खाना खाने या फिर चाय-कॉफी पीने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें।