लॉकडाउन के दौरान अभी – अभी मुंबई में हुआ ये, महिलाओ ने की पुलिसकर्मियों से…

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 और मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को इसके मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,120 हो गई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।

बीएमसी के अनुसार 37 और लोग स्वस्थ हुए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। शहर में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 239 हो गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संदिग्ध 201 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है।

इस संकट की घड़ी में भी लोग वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बने नियमों का पालन न कर के बड़ी समस्या खड़ी कर रहे हैं। नियमों के उल्लंघन की कड़ी में एक चौंका देने वाला मामला मुंबई से आया है।

मुंबई में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए मानखुर्द क्षेत्र में सब्जी बेचने की जिद पर अड़ी महिला ने पुलिस वालों से मारपीट की। कई पुलिसकर्मी मिलकर भी महिला पर काबू नहीं कर पा रहे थे।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ नियमों के उल्लंघन की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिसकर्मियों और सब्जी बेचने वाली महिला के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहा है।