डॉ. नेने ने पत्नी पर लुटाया खूब प्यार, माधुरी माधुरी को बताया ऐसा…

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं माधुरी दीक्षित के देश ही नहीं विदेश में भी चाहने वाले हैं। आज भी उनकी फिल्मों और गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। वहीं, माधुरी ने अपना दिल डॉक्टर श्रीराम नेने को दिया। अपने करियर की बुलंदियों पर माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को श्रीराम नेने से शादी कर सबको चौंका दिया था। माधुरी के इस दिन पर तमाम सिलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक, हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। वहीं, माधुरी के पति डॉक्टर नेने ने भी उन्हें स्पेशल फील करवाया है।

दरअसल, डॉक्टर नेने ने अपनी पत्नी माधुरी के जन्मदिन के मौके पर एक खास पोस्ट किया है। डॉ. नेने ने माधुरी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है और एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। डॉ. नेने ने लिखा, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट और मेरी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम बेस्ट चीजें ही डिजर्व करती हो। उम्मीद करता हूं कि आने वाले साल बेहतरीन हों और हम हमेशा साथ रहें। हैप्पी बर्थडे सोलमेट्स।’

डॉ. नेने के इस प्यार भरे पोस्ट पर तमाम सिलेब्रिटीज के साथ-साथ फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया है। हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। वहीं, माधुरी ने पति के हार्ट इमोजी पोस्ट किया है और अपने प्यार का इजहार किया है। तस्वीर में देख सकते हैं कि माधुरी ने ग्रे साड़ी पहनी है तो वहीं, डॉ. नेने ने ब्लैक सूट पहना है और दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।