क्या विराट कोहली भी अनुष्का के साथ रखते हैं करवा चौथ व्रत, जानिए क्या है सच्चाई

करवा चौथ का व्रत हर साल की तरह इस बार भी कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाएगा।इस बार करवा चौथ आज यानि बुधवार 1 नवंबर को पड़ रहा है। इस व्रत को रखते हुए पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। यह व्रत एक पत्नी अपने पति के लिए रखती है। वैसे कुछ क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो अपनी पत्नी के साथ इस व्रत को रखते हैं। क्या विराट कोहली भी पत्नि अनुष्का शर्मा के साथ यह व्रत रखते हैं ?

हम यहां आपको इसको लेकर पूरा सच बताने जा रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। दोनों ने इससे पहले एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया। शादी के दो साल बाद विराट कोहली ने 2019 में सोशल मीडिया के जरिेए बताया था कि वह अनुष्का के फास्टिंग पाटर्नर भी हैं ।

तब विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा था, जो साथ व्रत रखते हैं वो साथ हंसते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पेज पर कोहली के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था।मेरे जीवन और उसके बाद के साथी और आज के मेरे व्रत के साथी।

इन बातों से यही जाहिर होता है कि विराट कोहली ने भी अनुष्का शर्मा के साथ व्रत रखा था। विराट कोहली और अनुष्का एक दूसरे के लिए व्रत रखते हैं यह बिल्कुल सच बात है।ऐसे में करवा चौथ का व्रत भी दोनों ही साथ ही करते हैं। इन दिनों भारत में ही विश्व कप का आयोजन हो रहा है।ऐसे में विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ही यह व्रत सेलिब्रेट करेंगे।