क्या आप भी पीते हैं खाना खाने के बाद लस्सी? तो जान लें क्या हो सकते हैं नुकसान

आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन तो करते ही हैं, लेकिन साथ ही लोग अपनी पसंदीदा ड्रिंक भी पीना पसंद करते हैं। जैसे- कोई जलजीरा पीता है तो कई लोग लस्सी पीना पसंद करते हैं और वो भी खासतौर पर गर्मी के मौसम में। पर अगर आप खाना खाने के बाद लस्सी का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। यही नहीं, रात को सोने से पहले भी अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो ये भी आपको दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद लस्सी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…

हो सकते हैं ये नुकसान:-

शुगर बढ़ सकती है
कई डॉक्टर मानते हैं कि अगर डायबिटीज के मरीज लस्सी का सेवन करते हैं तो इससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी किडनी पर भी पड़ सकता है। इसलिए शुगर के मरीज को लस्सी पीने से बचना चाहिए।

बढ सकता है वजन
लस्सी को बनाने में फुल फैट दूध, शुगर, नमक और मसालों का इस्तेमाल होता है, जो आपके कैलोरी इनटेक पर असर डाल सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। वहीं, लस्सी में प्रोटीन होने के कारण इसे पीने के बाद आपको नींद आती है, जिससे सोने के बाद शरीर के लिए इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए सोने से पहले लस्सी पीने से बचना चाहिए।

सर्दी-जुकाम हो सकता है
गर्मी के मौसम में लोग ठंडी लस्सी पीना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन ये शरीर में म्यूकस बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देती है। इससे खांसी-जुकाम और कफ की दिक्कत हो सकती है।

त्वचा संबंधी दिक्कत
कभी भी लस्सी का बहुत ज्यादा सेवन न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, जिन लोगों को एक्जिमा जैसी दिक्कत पहले से हो, उन्हें तो लस्सी पीने से बचना चाहिए।